कटिहार: बृहद आश्रय गृह में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
रविवार की दोपहर 1 बजे एक होमगार्ड जवान को उनके परिजन और उनके साथियों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि मणिलाल केवट बृहद आश्रम ग्रह में कार्यरत थे। आज उन्हें उल्टी और दस्त हो रही थी। जहां उनके अन्य साथी के द्वारा उन्हें आराम करने के लिए कहा गया।