सहारनपुर में दिल्ली–देहरादून हाईवे पर भड़काऊ और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले शब्द लिखने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।