भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष पद पर संजीव सिन्हा का चयन लगभग तय हो गया है। शुक्रवार को 5:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार संगठन पर्व के तहत साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को हुई नामांकन प्रक्रिया में जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया।