सासाराम: डीएम के निर्देश पर सासाराम के सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई
Sasaram, Rohtas | Oct 24, 2024 रोहतास डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम के सरकारी विद्यालयों में गुरुवार करीब 12 बजे सिविल सर्जन के मागदर्शन में छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को सभी स्कूलों में जाकर मेडिकल कैंप लगाकर जांच करने का निर्देश दिया गया। ताकि बच्चों को स्वस्थ बनाया जा सके।