परैया के लक्ष्मण बिगहा दखनेर सड़क स्थित सुंगारिश में बुधवार रात्रि 10 बजे एक अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माल वाहक ट्रक के बीच सड़क पलटने से आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। जिसके कारण दर्जनों वाहन दोनों ओर से जाम में फंस गए। SHO सुनीता कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के उपरांत पुलिस को घटना स्थल भेजा गया है। जहां ट्रक को हटाने का काम जारी है।