लोहरदगा: अरु में सांप के डंसने से महिला हुई जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरु बंधा टोली में पानी भरने गई एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया जिसके बाद गंभीर हालत में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। घायल महिला की पहचान अरु बांध टोली निवासी रिजवान अंसारी की 35 वर्षीय पत्नी रेशमा खातून के रूप में हुई है।