मन्हेटी गांव में पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 56 वर्षीय अधेड़ पर मामला दर्ज किया है, कदवाया पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मन्हेटी गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से मन्हेटी निवासी विजय आदिवासी उम्र 56 वर्ष पर मामला दर्ज कर लिया है।