नईसराय: नई सराय में महिलाओं ने विधि-विधान से मनाया करवाचौथ, पति के हाथों जल ग्रहण कर खोला व्रत
शुक्रवार की रात महिलाओं ने करवाचौथ का त्यौहार पूरे भक्ति भाव से मनाया। रात लगभग 9.30 बजे आसमान में चांद निकलते ही महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथों जल ग्रहण किया। इस दौरान पतियों ने भी अपनी पत्नियों को उपहार दिया। करवा चौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं में बीते तीन चार दिनों से खासा उत्साह था।