परैया बाजार के मोरहर तट पर स्थापित भगवान् भास्कर की प्रतिमा बुधवार संध्या 6 बजे विसर्जित की गई। मोथा साइक्लोन के रिमझिम बारिश के बीच पूजा समिति के सदस्यों ने पॉलीथिन शीट ओढ कर प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं प्रतिमा के दर्शन उपरांत महिलाओं ने उसकी आरती उतारी और विदा किया।