हिलसा: खोरमपुर गांव में विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से एक किशोर झुलसा
Hilsa, Nalanda | Nov 1, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव में शुक्रवार को विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से किशोर झुलस गया। आसपास की मदद से इलाज के लिए आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी किशोर की पहचान खोरमपुर गांव निवासी शत्रुघ्न चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र आजाद कुमार के रूप में किया गया।