शाहजहांपुर: चौक कोतवाली क्षेत्र के जिया खेल मोहल्ले में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक बच्चा झुलसा
दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जिया खेल में गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर के अंदर गैस सिलेंडर पर खाना बनाया जा रहा था। तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद आग लग गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। किसी तरह से लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक बच्चा झुलस गया।