चक्रधरपुर की भारत भवन परिसर में बने एक दर्जी की दुकान के जर्जर छत का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार दिन के लगभग दो बजे फिरोज दर्जी दुकान के जर्जर छत का छज्जा अचानक टूटकर गिर गया। इससे दुकान में मौजूद दर्जी मो फिरोज को गंभीर चोटें आई।