शाहबाद: खेड़ा बीबीजयी तिराहा पर पैदल जा रहे युवक पर ई-रिक्शा पलटा, युवक गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार ई रिक्शा पैदल जा रहे एक युवक पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे पैदल जा रहा युवक घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बीवी जयी निवासी सोनू पुत्र रामाधार रविवार को शाम 4:30 बजे अपने घर से तिराहे के लिए जा रहा था। वह जैसे ही सड़क पर पहुंचा तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया।