मैनपुरी: कोतवाली के सिकंदरपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ की मारपीट, एसपी से की शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी रहमत पुत्री महताब अली ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके परिवार के लोगो के द्वारा गाली गलौच दे रहे थे। जिसको लेकर जब पीड़िता ने विरोध किया तो परिवार के लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने एसपी कार्यालय पहुंच परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शिकायत की है।