सुरसांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कोब्जा पंचायत के रमजा गांव निवासी 35 वर्षीय हरक नाथ सिंह को शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए घटना स्थल से फरार हो गया। टक्कर के बाद हरकनाथ सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। उसकी साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई सड़क पर चलने वाले राहगीरों की नजर घायल पर पड़ी जिसके बाद लोगों ने उसे पानी पिलाया। घायल बाजार से घर लौट रहा था।