नगर नौसा: भुरूकुर भोभी गांव में छत से गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
बीते 5 दिन पहले भुरूकुर भोभी गांव में छत पर से एक महिला गिर गई थी जिसका इलाज एकंगरसराय के निजी अस्पताल में चल रहा था, गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे अचानक इलाज के दौरान तबीयत खराब होने पर परिजनों के द्वारा एकंगरसराय के निजी अस्पताल से हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सक ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया.