सिराथू: प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सौरई बुजुर्ग गाँव की महिला से हुई ठगी, गूगल पे पर पैसे मंगवाने के बाद भी नहीं मिला आवास
सौराई बुजुर्ग गांव की रहने वाली शन्नो देवी शनिवार को थाना कड़ा धाम पहुँची थी।पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए महिला ने बताया कि अंजान नम्बर से आए फ़ोन पर उसे पीएम आवास के बारे बताते हुए ₹2500 मांगा गया जो उसने गूगल पे के माध्यम से दे दिया, दोबारा ₹4000 मांगा गया।आपत्ति करने पर कॉलर ने अपना फोन बन्द कर दिया गया है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।