सिराथू: जमीन की पैमाइश करने राजस्व टीम पहुंची अफजलपुर वारी गाँव, बिना पैमाइश किये वापस लौटी, पीड़िता ने लगाया आरोप
सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव की विधवा सरवरी बेगम ने राजस्व टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार को विवादित जमीन की पैमाइश करने गाँव पहुँची राजस्व टीम वापस लौट आई है।उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत डीएम से हुई थी जिसपर नायब तहसीलदार और लेखपाल बिना नापजोख किए लौट गए हैं।