कांकेर: खदान प्रबंधन पर भड़के ग्रामीण, सड़क, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन जारी
विकासखंड दुर्गूकोदल अंतर्गत ग्राम पंचायत झिटकाटोला में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन और माइंस प्रबंधन को 18 अक्टूबर तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम देने के बावजूद जब उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने आंदोलन को दूसरे दिन भी जारी रखा।