सितारगंज: मैनाझुंडी के किसान लक्खा सिंह की खेत में खड़ी गन्ने की फसल जलकर हुई राख
सितारगंज में किसान के खेत में खड़े गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने से गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम मैंनाझुंडी निवासी किसान सरदार लक्खा सिंह का खेत ग्राम दानचौड़ा में है। जिसमे किसान ने लगभग छह एकड़ खेत में गन्ने की फसल बोई थी। गन्ने की फसल तैयार थी लेकिन गन्ने की फसल में आग लग जाने से गन्ने की फसल लगभग साडे चार एकड़ जलकर राख हो गई है।