मुख्य सचिव अनुराग जैन ने नर्मदापुरम सहित प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि कहीं भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित न होने दी जाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि सभी कलेक्टर गैस आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग करें और अफवाहों पर कड़ी नजर रखें।