शहर के ग्वाला पट्टी निवासी 36 वर्षीय जिम चालक सुनील कुमार यादव उर्फ वतन यादव का मंगलवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले और शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले वतन यादव के चले जाने से हर वर्ग के लोग गहरे दुख में हैं।