जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर बनाए रखने हेतु ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम घड़ी नजदीक आ गई है। राज्य़ शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी पंजीकृत सदस्यों को आगामी 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना ई-केवायसी अपडेट कराना होगा।