पटना ग्रामीण: सरकारी स्कूलों के सुबह 6 बजे से संचालन को लेकर बोले भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, कहा- ये क्रूरता है
भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने सरकारी स्कूलों के सुबह 6 बजे से संचालन को लेकर नाराजगी जतायी है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ये क्रूरता है। पूरे मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे।