इंदौर: वन अधिकार अधिनियम पर ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में कार्यशाला आयोजित, प्रमुख सचिव सहित कई सदस्य शामिल
Indore, Indore | May 15, 2025 इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सामुदायिक वन और सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों को मान्यता दिये जाने जैसे गंभीर विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पहले दिन अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रमुख सचिव गुलशन बाबरा, संभागायुक्त दीपक कुमार सिंह, टास्क फोर्स समिति के सदस्य शामिल हुए।