हरसिद्धी: हरसिद्धि विधायक सह बिहार के मंत्री का रफीगंज में समर्थकों ने किया स्वागत
हरसिद्धि विधानसभा के भाजपा विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान का रफीगंज में समर्थकों ने फूल की माला पहनाकर स्वागत किया। सभी समर्थकों ने मंत्री कृष्णनंदन पासवान जिंदाबाद का नारा लगाया। मंत्री ने बताया कि रफीगंज के लोगों ने जो प्यार और स्वागत किया है वह बिल्कुल अविस्मरणीय है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।