दुर्गावती: सी एच सी पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया
दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पर बुधवार की दोपहर 12:00 बजे भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया गया. यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा.