जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित आर्मड फोर्सेज वेटरन्स दिवस समारोह का शुभारंभ अमर शहीदों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर डीएम ने जनपद के पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं सहित कुल 67 लोगों को शाल ओढ़ाई तथा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया है।