विदिशा नगर: राष्ट्र सेविका द्वारा कुटुंब प्रबोधन विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन
राष्ट्र सेविका के माध्यम से परिणाम गार्डन में रविवार दोपहर 1:00 बजे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बाहर से आए वक्ताओं ने कुटुंब प्रबोधन विषय पर अपने विचार रखे और पारिवारिक एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पहले संयुक्त परिवारों में समस्याओं का समाधान आपसी समझ से सहज रूप से हो जाता था।