जखनिया: आवारा कुत्तों पर सरकार सख्त, गाजीपुर में बनेगा आवारा कुत्तों का शेल्टर होम, शेल्टर होम के लिए डेढ़ एकड़ जमीन की तलाश
प्रदेश में आवारा कुत्तों के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिकाओं को धर-पकड़, शेल्टर हाउस निर्माण और समुचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गाजीपुर नगर पालिका भी सक्रिय हो गई है।दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।