गरखा: मध्य विद्यालय चैनपुर भैसवारा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक बच्चों का हुआ इलाज
Garkha, Saran | Feb 16, 2025 गरखा प्रखंड के मध्य विद्यालय चैनपुर भैसवारा में रामकृष्ण मिशन आश्रम, छपरा द्वारा संचालित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे किया गया.इस शिविर में लगभग 150 नवजात एवं अन्य बच्चों का निःशुल्क इलाज किया गया और आवश्यक दवाओं का भी किया गया वितरण.