प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में ओसिया विहार कॉलोनी के पाइप गोदाम में भीषण आग, प्रशासनिक अमला मौके पर जुटा
प्रतापगढ़ के ओसिया विहार कॉलोनी स्थित पाइप के बड़े गोदाम में मंगलवार को दोपहर 1बजे के आसपास अचानक भीषण आग लग गई। नीमच रोड पर स्थित ओसियां बिहार इस गोदाम से उठ रहे धुएँ के गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि