ब्यौहारी: साखी गांव में घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, पीड़ित ने थाने पहुंचकर की शिकायत
ब्यौहारी के साखी गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी पुलिस से शिकायत, शनिवार की शाम जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि युवक अपने घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर घर के अंदर गया और जब वह बाहर निकाला तो उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो चुकी थी, शिकायत थाने आई है पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।