सासाराम: सासाराम सदर अस्पताल के MCH वार्ड में लागू हुआ 'वन पेशेंट वन विजिटर' नियम
सासाराम सदर अस्पताल के MCH वार्ड में ‘वन पेशेंट वन विजिटर’ नियम लागू.। सासाराम सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे MCH वार्ड में मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण रोकथाम के लिए ‘वन पेशेंट वन विजिटर’ नियम के तहत विजिटिंग कार्ड का वितरण किया गया। इस व्यवस्था के अनुसार भर्ती मरीज से मिलने के लिए केवल एक ही परिजन को अनुमति दी जाएगी।