मड़िहान: राजगढ़ थाने के भरुहवा मंडी के पास बरसात की वजह से लिप्टिस का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित बाल बाल बच्चे लोग
बताते चले की बरसात की वजह से एक लिप्टिस का पेड़ भरुहवा के पास गिर गया जिससे आवागमन बाधित हो गया। प्रशासन व वन विभाग से बात करने पर अधिकारी टाल मटोल करते दिखे कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इसी बीच आधे घंटे बाद उसी पेड़ पर एक और पेड़ गिर गया जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काट छांटकर सड़क किनारे रख आवागमन को चालू किया गया।