पुवायां क्षेत्र में मंगलवार की देर रात गंगा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सामने आई बाइक को बचाने के प्रयास में टेंपो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे रखे कृषि यंत्रों पर जा पलटा। हादसे में टेंपो सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।