कसिया: डीएम और एसपी की उपस्थिति में तहसील कसया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 59 मामलों में से 5 का निस्तारण
डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता व एसपी संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज तहसील कसया के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 05 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।