उदयपुर जिले के खेरोदा थाना परिसर में शनिवार देर शाम 8 बजे गढ़ गणेशजी के मन्दिर में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुलिस स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन संध्या में थानाधिकारी सुरेश बिश्नोई एवं स्टाफ ने कार्यक्रम में पधारे समस्त आगंतुक अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।