कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार में बड़ा खुलासा, हवाला कारोबारी को किया गया गिरफ्तार
कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में सरगना शुभम जायसवाल के करीबी और हवाला कारोबारी वैभव जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मामला सियासी रंग भी लेता नजर आ रहा है, क्योंकि वैभव जायसवाल को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल का भतीजा बताया जा रहा है।