लगातार बारिश से गांडेय के बरमसिया में एक व्यक्ति का खपरैल का कच्चा मकान गिरा
Gandey, Giridih | Oct 5, 2025
लगातार हो रही बारिश से रविवार की सुबह 6 बजे के आसपास गांडेय के बरमसिया वन पंचायत के गोदलीटांड गांव निवासी जोल टुडू का खपरैल का कच्चा मकान गिर गया। घर गिरने से किसी भी प्रकार के जान - माल को नुकसान नहीं पंहुचा। समय रहते गृह स्वामी ने अपने समानों को दूसरे के घर में रख दिया।