जांजगीर-चांपा लोकसभा के सांसद कमलेश जांगड़े के निर्देश पर आज जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभा कक्ष में सांसद खेल महोत्सव के सम्बन्ध में सभी सरपंचों और सचिवों का आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनवानी समेत ब्लॉक खेल अधिकारी गोविन्द अजय, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी राजेश घृतलहरे के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।