बिठूर में रविवार को 1 बजे स्कूली बस ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई।जबकि युवक ने हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका अपने पति को खाना दे कर लौट रही थी। तभी बिठूर के बैकुंठपुर के पास ये सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।