चरखारी: चरखारी में पुलिस का मानवीय चेहरा, मेला में गुम हुई बालिका को तत्परता से खोजकर सकुशल परिजनों से मिलाया
चरखारी में गोवर्धन मेला के दौरान ग्राम बसौठ निवासी सोनम की 3 वर्षीय बेटी अंकिता अचानक भीड़ में गुम हो गई थी। सूचना मिलते ही मेला चौकी पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल खोजबीन शुरू की। उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार वर्मा, विशाल बाजपेई, महिला हेड कांस्टेबल कल्पना और सरोजनी गौतम के प्रयासों से बालिका को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द किया।