फुलवरिया: फुलवरिया और श्रीपुर थाना में जनता दरबार आयोजित, 13 मामलों पर सुनवाई, 6 का निष्पादन व 7 में पुनः नोटिस
फुलवरिया और श्रीपुर थाना परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों जगहों पर कुल 13 मामले सुनवाई के लिए आए। जिसमें 6 मामले का निष्पादन किया गया। जबकि 7 मामलों में पुनः नोटिस निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में सीओ बीरबल वरुण कुमार, फुलवरिया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मौजूद रहे।