हिंद प्रहरी संगठन के माध्यम से मंगलवार दोपहर 12 बजे सनातन एकता यात्रा का आयोजन किया गया। इससे पहले माधवगंज में धर्मसभा आयोजित हुई, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन धर्म की एकता पर जोर दिया। उन्होंने इंदौर में आयोजित होने वाली सनातन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की जानकारी दी और विदिशा के विजय मंदिर में लगे ताले खोलने की मांग की।