देवघर उपायुक्त के निर्देश पर जिले में थैलीसीमिया मरीजों को नियमित रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत पुलिस कर्मी,प्रशानिक पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।