लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन यानि सोमवार की दोपहर को चिरोरी पंचायत में एक 3 वर्षीय बच्ची की छठ घाट पर पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है की बच्ची अपने परिवार जनों के साथ छठ घाट पर ही मौजूद थी। छठ घाट को सजा रहे परिवार जनों ने जब बच्ची को पानी में डूबते देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई जब तक बच्ची बाहर निकाली जाती उसकी मौत हो गई थी।