सुल्तानपुर: वृद्ध की मौत के मामले में कुड़वार थाने में तैनात लापरवाह एसआई को किया गया सस्पेंड, आरोपियों से सांठ-गांठ का लगा आरोप
कुड़वार थाने में तैनात एसआई सत्येंद्र कुमार को एसपी ने सोमवार रात 11:30 बजे सस्पेंड कर दिया। असरोगा गांव में नजर मोहम्मद की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में विवेचना में लापरवाही और आरोपियों से मिलीभगत का आरोप है।23 जनवरी को नजर मोहम्मद के बेटे पर नफीस, फिरोज, परवेज, वसीक समेत अन्य ने खेत जाते समय हमला कर दिया था। नजर मोहम्मद और उनके रिश्तेदार गुफरान को भी