फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर मजरा में दबंगों ने एक व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला और की फायरिंग, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीरपुर मजरा के रहने वाले चरण सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह किसी काम से बाहर गए थे अपने घर वापस आ रहे थे तभी गांव के ही रहने वाले दबंगों ने रास्ते में रोक कर गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दी पीड़ित ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित के ऊपर फायरिंग की और लाठी डंडों से जमकर पीटा जिसकी शिकायत पुलिस से की