झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक फैसलों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण देश की जनता महंगाई से परेशान है। केंद्र सरकार के विरोध में मंत्री शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में भाग लेने रिक्शे से पहुँचीं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमत